शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में आयोजित रैली का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में होने वाले फैसले में हार जीत का कोई प्रश्न नहीं रह जाता है, क्योंकि जब वादकारी आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण करते हैं। उन्होंने कहा इससे आपसी सौहार्द बना रहता है एवं उनके अमूल्य समय की बचत भी होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वादकारियों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है।
इस अवसर पर अपर जिला जज सीताराम, कनिष्क कुमार सिंह, काशिफ शेख, रेखा सिंह, दिव्या भार्गव, मंजुला भलोटिया, कमलापत्ति प्रजापति, रवि कुमार दिवाकर, नोडल आफिसर, राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. देवेन्द्र सिंह फौजदार, डॉ. सत्येन्द्र कुमार चैधरी सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सोनम गुप्ता अपर सिविल जज सहित समस्त न्यायिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

