गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद में एसआईआर यानि गहन मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान के दौरान नए मतदाताओं के बनाए जाने के सहारनपुर जनपद में 1 लाख 63 हजार फार्म भरे गए हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने आज बताया कि अभियान शुरू होने से पूर्व जिले की सातों विधानसभाओं को मिलाकर मतदाताओं की कुल संख्या 26 लाख 42 हजार थी और ड्राफ्ट के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 22 लाख 10 हजार रह गई। यानि 4 लाख 32 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। 2003 की मतदाता सूची से मिलान ना होने वाले मतदाताओं और कुछ अन्य कमियों के चलते 5 लाख 16 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए। यह सुनवाई 27 मार्च तक चलेगी। इसमें 17 दिन बाकी हैं और 34 हजार मतदाताओं के नोटिसों पर भी सुनवाई शेष है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने नोटिस वाले मतदाताओं से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द अपने पक्ष में जरूरी दस्तावेज जमा करा दें ताकि तय अवधि में उनके मामलों का उचित ढंग से निपटारा किया जा सके। ऐसे मतदाता हाईस्कूल का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, जातीय प्रमाण पत्र आदि साक्ष्य के तौर पर अपने जवाब के साथ दाखिल करें।
सहारनपुर जिले में 1.63 लाख नए वोट बनने के फार्म दाखिल
byHavlesh Kumar Patel
-
0