शि.वा.ब्यूरो, शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में सुमित कुमार पुत्र नरेशपाल द्वारा जिला शामली के ग्राम बनत में लगभग 08 बीघा व बुद्धू उर्फ प्रदीप पुत्र वीरसैन द्वारा ग्राम गोहरनी में लगभग 07 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से की जा रही अवैध प्लॉटिंग को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त अनिल जैन द्वारा ग्राम बनत में ही लगभग 160 वर्गमीटर में निर्मित व्यवसायिक 12 दुकाने व सुखपाल सिंह द्वारा ग्राम गोहरनी में लगभग 09 बीघा में निर्मित बैंकट हॉल को सील किया गया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र शामली में उक्त 02 स्थलों पर लगभग 15 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है तथा 02 स्थलों पर 12 दुकानें एवं बैंकट हॉल के विरूद्ध सील की कार्यवाही की गयी। अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण एवं सील की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।
.jpg)