सराहनीय: खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा शातिर

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। पुलिस क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बधेल के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान मुखबिर की सूचना  पर आवास विकास कालोनी से चोरी  की घटना कारित करने वाले वाँछित चोर शानवाज उर्फ शाहनवाज पुत्र नूरुद्दीन  उर्फ नोनूदीन निवासी ग्राम समौली थाना दोराला मेऱठ  मूल पता मिलन पैलेस के पीछे  फतेउल्लापुर थाना लिसाडीगेट जिला मेरठ को मुठभेड़ के बाद दबोचने का साहसिक कारनामा अंजाम दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से  01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर , 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर , दो  जोडी पाजेब सफेद धातु , 15420 /-रूपये, एक अदद मोबाईल फोन की पैड  बरामद किये गए। गिरफ्तार शाहनवाज के खिलाफ विभिन्न थानों में पूर्व में लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमों दर्ज है।
शाहनवाज को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद सहित वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार बालियान, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक तेजवीर सिंह, हैड कास्टेबल रिंकू कुमार, कास्टेबल प्रवीण कुमार, कास्टेबल अजीत कुमार, हैड कास्टेबल शीतल देव , हैड कास्टेबल धीरेन्द्र , हैड कास्टेबल उमेश मावी , कास्टेबल विवेक, कास्टेबल सोबीर, हैड कास्टेबल मुनीश शर्मा, हैड कास्टेबल विकास व हैड कास्टेबल मनीष त्यागी  सर्विलांस सैल शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post