उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी व उनकी टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। मिशन शक्ति अभियान के फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लाडपुर-लिसोड़ा स्थित पंचायतघर में विधवा पेंशन योजना, वृध्दावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वल योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधान मंत्री जन अरोग्य योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान आदि कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
लाडपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी व उनकी टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर -181, पुलिस आपातकालीन सेवा -112, स्वास्थ्य सेवा-102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076, चाइल्ड लाइन 1098 व साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 व 108 आदि के बारे में अवगत कराया। मय मिशन शक्ति टीम द्वारा पंपलेट वितरित किए गए तथा  पंपलेट वितरित की गई एवं गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post