उन्होंने बताया कि वर्ष-2025-26 में अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिये स्वरोजगार युक्त बनाने हेतु सामुहिक प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत एक प्रशिक्षण कार्यकम जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा आयोजित किया जायेगा। यह कार्यकम 04 माह की अवधि का होगा, जिसमें 01 माह का सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ट्रेड टेलरिंग के लिए अभ्यर्थी की जाति अन्य पिछडा वर्ग से संबंधित होनी चाहिए और गैर तकनीकी ट्रेडो में प्रशिक्षण हेतु लिखने-पढने का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर 5 अप्रैल तक ऑनलाईन कर सकते है। उन्होंने कहा कि योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, औद्योगिक आस्थान में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
