शि.वा.ब्यूरो, अकबरपुर। विद्युत उपभोक्ता परशुराम पटेल एडवोकेट ने मध्यांचल विद्युत वितरण के अधिशासी अभियंता सहित विद्युत विभाग के मंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना बिजली का बिल ठीक कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि उनका बिल ठीक नहीं किया गया तो उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विद्युत उपभोक्ता परशुराम पटेल एडवोकेट ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रार्थी का बिल मीटर रीडर द्वारा दो बार फरवरी 2026 और मार्च 2026 में घर पर आने के बाद बिल नहीं निकाल कर दिया गया। तब प्रार्थी ने अपने आप मीटर का दिनांक 19/3/2026 का फोटो खींच कर एक आवेदन पत्र बिल बनाने के बारे में अधिशासी अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण अकबरपुर अम्बेडकर नगर को पिछली रीडिंग 10042यूनिट दिनांक 14/01/2026 तक127यूनिट का 890=00 रुपया बिल जमा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि उसके बाद से10379 यूनिट दिनांक 19/03/2026 तक कुल 337 यूनिट बिजली बिल बनाना था, लेकिन विभाग द्वारा 41733.47 रुपया का गलत बिल बना कर मेसेज भेजा है। अब उन्हें अपना बिल ठीक कराने के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि अविलंब मीटर रीडिंग 337 यूनिट का सही बिल बनाकर देने की कृपा करें, जिससे बिल जमा किया जा सके। महान कृपा होगी। विद्युत उपभोक्ता ने बिल बनाकर सही बिल ना देने पर प्रार्थी को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।