गौरव सिंघल, नकुड। हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव नवाजपुर निवासी मुकेश ने 13 फरवरी को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कुछ लोगों ने उसके पुत्र रिजवान को रास्ता रोककर लाठी-डंडों, चाकू और तमंचों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने बताया कि वांछित चल रहे गांव घाटमपुर निवासी मुबारिक को गांव से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।