गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के जनकपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लूट के वांछित आरोपी हरदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के जनकपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम जनता रोड पुवांरका के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो दोनों ढमोला नदी की ओर भाग निकले। गांव खुर्द के जंगल के पास बदमाशों ने पुलिस पर फिर से जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदयाल निवासी रवासौली थाना बेहट के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले देवेंद्र नगर में परिवार को बंधक बनाकर की गई लूट की घटना में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस, 8150 रुपये नकद, पीली व सफेद धातु के आभूषण और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट और चोरी समेत करीब आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार कॉम्बिंग कर रही है।
पुलिस मुठभेड़ में लूट का वांछित आरोपी हरदयाल गिरफ्तार, साथी फरार
byHavlesh Kumar Patel
-
0
