शि.वा.ब्यूरो, चरथावल। जनपद के चरथावल-थानाभवन मार्ग स्थित लकड़ मंडी में इन दिनों हरे-भरे आम के पेड़ों की लकड़ी बड़े पैमाने पर पहुंचने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र में लगातार आम के पेड़ों के कटान की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। शिकायत के बावजूद हरे-भरे पेड़ों का कटान रुकता दिखाई नहीं दे रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हरे-भरे आम के पेड़ों पर आरी चल रही है और बिना किसी रोक-टोक के उनकी लकड़ी मंडी तक पहुंचाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब वन विभाग की नाक के नीचे हो रहा है, जिससे जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि लकड़ी के इस अवैध कारोबार में विभागीय अफसरों सहित रसूखदार लोगों का भी हाथ है।
