कथाव्यास महामंडलेश्वर दीदी साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा भव्य कृष्ण कथा 27 से 29 मार्च तक

शि.वा.ब्यूरो, मोदीनगर। हापुड़ रोड स्थित एक गार्डन में 27, 28 व 29 मार्च को 3 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित होने वाली भव्य कृष्ण कथा ज्ञान गंगा का पूर्व केंद्रीय मंत्री व कथाव्यास महामंडलेश्वर दीदी साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा वर्णन किया जाएगा। ऑल इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन व सर्च आउट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश गौड़,   सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव चिकारा एडवोकेट, ऑल इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन व सर्च आउट फाउंडेशन के महासचिव नगेन्द्र कश्यप एवं युवा नेता दीपांशु त्यागी तलहेटा ने होली मिलन समारोह एवं विराट हास्य कवि सम्मलेन हेतु उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर उन्हें निमंत्रण देकर सादर आमंत्रित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post