कामदा एकादशी के पर्व परनवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर श्री झारखंड महादेव देवालय में खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया इस अवसर पर बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया, जिसमें मुख्य यजमान राजेन्द्र कुमार गुलशन फूल भंडार सपरिवार रहे। मुख्य यजमान  राजेन्द्र कुमार ने परिवार सहित  बाबा की ज्योत जगाई गई। संकीर्तन मे भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

भजन गायक अर्जुन, भावना रानी, खुशबू राधा, राहुल तिटोलिया, दीपक योगी, हर्ष गुप्ता, रामू ने भजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा शशि भारद्वाज, ज्योति अरोरा, प्रियांशी, करुणा एश्वती गोस्वामी ने भी भजन प्रस्तुत किए ।संकीर्तन में मोर छड़ी की जिम्मेदारी सुनील कुमार, फूलों की व्यवस्था गुलशन फूल भण्डार ने निभाई। मंच संचालन का कार्य संजीव कुमार शर्मा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुधीर गोयल, तरुण सुरी, संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल पीली कोठी वाले, मदन छाबड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता, डा सचिन साहनी, अनुराग शास्त्री, सुनील कुमार, सीताराम, मनोज उपाध्याय खाटू, आशीष उपाध्याय, डॉ.अशोक कुमार शर्मा, शंकर लाल, नीरज सैनी, बृजेश चौहान, मुकेश  गुप्ता, इंद्र लाल गोयल, कमलेश मिश्रा, अमित शिवाच, सरिता योगी, उपासना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, शशि उपाध्याय, मिथिलेश महेश्वरी, सोनिया शर्मा, आरती देवी, मुनेश देवी, कमलेश का सहयोग रहा। कार्यक्रम में संगीत नटराज ग्रुप तथा बाबा का अलौकिक दरबार आदेश भटनागर मोदीनगर के द्वारा लगाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post