दीक्षांत समारोह के उपदेश

डॉ. दशरथ मसानिया, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
अप्रैल फूल बनाओ मत।
झूठ छोड़कर पकड़ो सत।।1
जिंक फूड अब खाओ मत।
परिवार रहे सब एकहि छत।।2
दुष्टों के संग रहना मत।
नहीं तो होगी नीची गत।।3
अच्छी पुस्तक रोज पढ़ना।
सच्चाई के हित में लड़ना।।4
प्रातः काल जल्दी उठना।
रोज घूमना मन से हंसना।5
काकासन में पानी पीना। 
रोज घूमना खुश हो जीना।।6
खुली हवा में खेल खेलना।
मर्यादा हित कष्ट झेलना।।7
मात-पिता गुरु वंदन करना।
श्रम मेहनत से कभी न डरना।8
मिल बांटकर खाना खाना।
सच्चाई की राह बताना।।9
भूखे को तुम भोजन देना।
रोगी को तुम भेषज देना।।10
दीन दुखी की सेवा करना।
पीड़ित की तुम पीढ़ा हरना।।10
स्कूल जाकर अच्छा पढ़ना।
सदा सभी का आदर करना।11
अनुशासन जीवन में रखना।
बुरे काम से सदा तुम बचना।12
यही गुरु उपदेश सुन लो भाई।
दीक्षांत समारोह है सुखदाई।13
दरबार कोठी 23, गवलीपुरा आगर, (मालवा) मध्यप्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post