साइबर क्राइम पुलिस ने आनलाइन ठगी किए गए 5.37 लाख रुपए वापस कराए

गौरव सिंघल, सहारनपुर। साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़िता के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की पूरी रकम वापस करा दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में सुक्खुपुरा बेरीबाग निवासी नीलिमा शर्मा ने 26 फरवरी को साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 5.37 लाख रुपए की ठगी कर ली है। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। साइबर टीम के प्रयासों से ठगी गई पूरी 5.37 लाख रुपए की रकम पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post