लोकजन शक्ति पार्टी के मण्डलाध्यक्ष डाॅ0 धर्मेन्द्र का नाराः हम उस जगह चिराग जलायेंगे, जहां अंधेरा है

हवलेश कुमार पटेल, मुजफ्फरनगर। लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के मण्डलाध्यक्ष डाॅ0 धर्मेन्द्र सिंह ने शिक्षा वाहिनी से विशेष भेटवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में अपनी पार्टी के नारे को प्रमुखता देते हुए बताया कि हम उस जगह चिराग जलायेंगे, जहां अंधेरा है। उन्हांेने बताया कि वे पार्टी की नीतियों पर चलते हुए पार्टी प्रमुख चिराग पासवान के दिशा-निर्देशन मंे संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद संगठन का विस्तार किया जायेगा। 

नवनियुक्त मण्डलाध्यक्ष डाॅ0 धर्मेन्द्र सिंह ने दो टूक कहा कि मेरी विचारधारा लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के सुप्रीमों की विचारधारा से पूरी तरह मेल खाती है, जिसके चलते ही उन्होंने लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) को अंगीकार किया है। एक प्रश्न के जवाब ने उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर जहां पार्टी मजबूत स्थिति में है, वहां हम आगामी चुनावों में भागीदारी कर सकते हैं।

बता दें कि नगर के समाजसेवी, पत्रकार, विचारक-चिन्तक व चिकित्सक डाॅ0 धर्मेन्द्र सिंह ने लगभग ढ़ाई दशक तक कट्टर कांग्रेसी रहने के बाद विगत 2 जनवरी को कांग्रेस को अलविदा कर दिया था। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि 26 जनवरी को कांग्रेस छोड़ने के तुरन्त बाद 8 फरवरी को ही भाजपा के वरिष्ठ लोगों ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी मंे शामिल होने का न्यौता दिया था। इस अवसर पर स्थानीय विधायक व सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी मौजूद थे। विगत 14 फरवरी को शामली में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राजीव गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र द्वारा उन्हें पार्टी शामिल करते हुए सहारनपुर का मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post