शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज चैधारी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 द्वारा निर्माण कराये जा रहे भारोत्तोलन हाल, वालीवाल कोर्ट निर्माण एवं बहुउददेशीय के र्जीणोद्धार कार्य का निरीक्षण किया और अनियमितता मिलने पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं उनका स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने एवं उसे किये जाने वाले भुगतान में कटौती करने निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिला क्रीड़ाधिकारी को भी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये।
जिला अधिकारी को निरीक्षण के दौरान चिनाई कार्य में प्रयुक्त हो रही ब्रिक एवं मेटीरियल की गुणवत्ता सहीं नहीं मिली तथा नवनिर्मित भारोत्तोलन हॉल में चिनाई कार्य में प्रयुक्त हो रही ब्रिक पर आये सफेद कलर का शौरा पाया गया, जिसे उन्होंने साफ करने के सख्त निर्देश दिये। बहुउदेशीय क्रीड़ाहाल के र्जीर्णोद्धार के निरीक्षण के समय बैडमिन्टन हाल की छत में लगी प्रोफाईल शीट में प्रकाश के छिद्रों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिये। उन्होंने बहुउदेशीय क्रीडाहाल चैन्जरूम के कमरे एवं खिडकियों को काॅर्नर की धार को सही करने व प्लास्टर में मिश्रण को सही अनुपात में की जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने क्रिकेट पवेलियन में रंगाई पुताई का कार्य तथा टॉयलेट में फिनिशिंग का कार्य मानक के अनुरूप किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
डीएम उमेश मिश्रा ने चैधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराये जा रहे उक्त कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने सहित सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने एवं उसे किये जाने वाले भुगतान में कटौती करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला कीडा स्टेडियम में होने वाले अन्य कार्यक्रमों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये नियमों का उल्लंघन है। जिलाधिकारी ने इसके लिए जिला क्रीड़ाधिकारी को दोषी मानते हुए उन्हें चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 के अधिशासी अभियन्ता सन्दीप इन्दौरिया, जिला क्रीड़ाधिकारी, उप जिला क्रीड़ाधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अन्य अभियन्ता उपस्थित रहे।


