गौरव सिंघल, देवबंद। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा घोषित वर्ल्ड यूनानी डे जामिया तिब्बिया मेडिकल काॅलेज देवबन्द में मसीउल मुल्क हकीम अजमल खां के जन्मोत्सव पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य समारोह में नेशनल कमीशन आफ इंडियन सिस्टम आफ मेडिसिन आयुष मंत्रालय भारत सरकार के यूनानी सिद्धा एवं सोवा रिगपा प्रकोष्ट के वर्तमान अध्यक्ष प्रो0 डा0 आसिम अली खान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मुख्य अतिथि डा. आसिम अली खान ने अपने संबोधन में नेशनल कमिशन आफ इंडियन सिस्टम आफ मेडिसिन द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार के सौजन्य से यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार के लिये अनेकानेक कार्यक्रम किये गये है और इसी संदर्भ में चार सौ करोड़ रूपये की लागत से सरकार द्वारा गाज़ियाबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ यूनानी मेडिसिन की स्थापना का भी ज़िक्र किया।
यूनानी के उत्थान के लिए यूनानी तिब में मसीउल मुल्क हकीम अजमल खां के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया कि 11 फरवरी को यूनानी डे घोषित कर यूनानी पद्धति का गौरव एवं मान बढा़या। उन्होंने कहा कि यूनानी तिब हमारे मुल्क के मिज़ाज के मुताबिक़ है। इस पद्धति का जन्म भले ही यूनान में हुआ हो लेकिन यह भारत वर्ष मे ही भली भांति फली फूली ओर परवान चढी। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अपने प्रोफेशन मे यूनानी पद्धति का प्रयोग अधिकाधिक करें ओर कम मूल्यों पर भली प्रकार से जनसेवा करें। उन्होंने बताया कि आल इण्डिया यूनानी तिब्बी काॅफ्रेंस की बुनियाद भी हकीम अजमल खां ने ही डाली थी। इसका उद्देश्य यूनानी का प्रचार प्रसार करना था। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह इस शताब्दियों पुरानी उपचार पद्धति के लिये सदैव समर्पित रहकर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार सचिव आदरणीय वैद्य राजेश कुटेज का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किये गये प्रयासों का भी अपने भाषण में उल्लेख किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए डा0 अनवर सईद ने अपने भाषण में वर्ल्ड यूनानी डे की मुबारकबाद देते हुए भारत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष मंत्रालय अलग से बनाकर यूनानी को प्रोत्साहन देने का कार्य किया और इसके साथ ही 11 फरवरी को यूनानी डे घोषित करके यूनानी का महत्व एवं गौरव बढ़ाया।आल इण्डिया यूनानी तिब्बी काॅफ्रेंस उ0प्र0 के अध्यक्ष के रूप में वह अपना भरसक प्रयत्न से इस पद्धति की उन्नति के लिये कार्य करेंगे। उन्होंने अतिथियों का भी धन्यवाद किया और विशेष रूप से उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया कि वर्तमान केंद्र सरकार व उ0प्र0 सरकार ने यूनानी के उत्थान के लिये जितने कार्य किये है उतने किसी सरकार ने कभी नहीं किये। यूनानी डे भी वर्तमान केंद्र सरकार की ही देन है। उन्होंने मुख्य अतिथि के सम्मुख यूनानी महाविद्यालयों के सामने आ रही कठिनाईयों को भी रखा और उनसे यह निवेदन किया कि वह इस पर हर संभव संज्ञान ले।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो0 डा0 मो0 मोहसिन अध्यक्ष चर्म रोग विभाग अजमल खां तिब्बिया काॅलेज अलीगढ़ तथा आल इण्डिया यूनानी तिब्बी काॅफ्रेंस दिल्ली से डा0 इशरत कफील व डा0 काशिफ ज़काई व कालिज के फाउन्डर बैच के छात्र/छात्राओं ने भी भाग लिया। प्रोग्राम की अध्यक्षता डा0 एम0 ए0 कासमी एडवाईज़र भारत सरकार के अचानक किसी सरकारी मीटिंग मे होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में सीनियर फैकल्टि प्रो0 डा0 नासिर अली खां ने की। इस अवसर पर जामिया तिब्बिया मेडिकल काॅलेज देवबन्द के सदर प्रो0 डा0 अख्तर सईद ने तमाम अतिथियों का पुष्पार्पण कर स्वागत किया तथा शाॅल उढाकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया तथा मुख्य अतिथि को महाविद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि के लिये सिपासनामा पढ़कर उनकी विशेषताओं और सेवाओं पर प्रकाश डाला। प्रोग्राम में डा. इशरत कफील व डा. काशिफ ज़काई ने अपने सम्बोधन में यूनानी के प्रोत्साहन हेतु यूनानी पद्धति अपनाने हेतु वल्र्ड यूनानी डे के अवसर पर अस्पताल जामिया तिब्बिया देवबन्द में निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 90 रोगियों को निःशुल्क उपचार कर निःशुल्क औषधि वितरित की गयी। यूनानी डे के अवसर पर चले खेलकूद सप्ताह के समापन पर क्रिकेट, वालीबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सेक रेस, लेमन रेस, थ्री लेग रेस, कैरम, शतंरज, बेत बाज़ी, नात, भाषण प्रतियोगिता, पेटिंग व पोस्टर, मेहंदी प्रतियोगिता, बक्टि इन बास्केट, नाॅन फायर कुकिंग आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को ट्राफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रोग्राम का संचालन डा. अहतशामुलहक सिद्दीकी व डा. इकरा हाशमी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कालेज के तमाम स्टाफ व छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।


