मेपल्स एकेडमी में रोबोटिक साइंस वर्ल्ड ऑफ़ वंडर टैलेंट एक्सपो -3 आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद। मेपल्स एकेडमी में विद्यार्थियों द्वारा रोबोटिक साइंस वर्ल्ड ऑफ़ वंडर टैलेंट एक्सपो- 3 का सफल आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को विकसित करना था। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्या डॉ चित्रा जोशी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों ने रोबोटिक साइंस को बढ़ावा देते हुए स्वयं के रोबोटिक मॉडल तैयार किए और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी के अंतर्गत कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने रोबोटिक साइंस के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल्स की कार्यप्रणाली को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया। जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सभी बच्चों की सराहना करते हुए विद्यालय की रचनात्मकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों की  प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने अपनी कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर चित्रा जोशी ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हुए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा,"आज के तकनीकी युग में रोबोटिक साइंस जैसी शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मेपल्स एकेडमी सदैव नवाचार और तकनीकी कौशल को प्रोत्साहित करता रहा है और भविष्य में भी सदैव प्रोत्साहित करता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post