श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में पूर्व छात्रों के स्वागतार्थ भव्य कार्यक्रम आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के स्वागतार्थ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंदन चौहान मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट (पुरातन छात्र श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ,) विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश टण्डन पूर्व न्यायाधीश उत्तराखण्ड़ उच्चन्यायालय तथा अन्य अतिथियों के रूप में सीता राम एडीजे, सत्येन्द्र चौधरी सिविल जज सीनियर डिवीजन, डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ फाउन्डर चैयरमैन श्री राम ग्रुॅप ऑफ कॉलेजेज् कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सत्र-2007 से 2025 तक के उर्त्तीण विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, छात्रा मीनू के द्वारा अतिथियों के स्वागत में एक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 रविन्द्र प्रताप सिंह डायरेक्टर रिसर्च श्री राम ग्रॅप ऑफ कॉलेजेज् के द्वारा श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ का परिचय तथा सत्र-2007 से अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। डॉ0 पूनम शर्मा प्राचार्य श्रीराम कॉलेज आफ लॉ के द्वारा श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ का परिचय अतिथियों के सामने कराया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए महाविद्यालय की प्रवक्ता आंचल अग्रवाल ने कहा कि इस पुरातन छात्र सम्मान कार्यक्रम के द्वारा अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों को देखकर कनिष्ठ विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है कि वे भी प्रयास करे तथा सफल व्यक्ति बनकर देष समाज व महाविद्यालय का नाम रोशन करे।

सर्वप्रथम Experience sharing Round में 05 पुरातन छात्रों के द्वारा महाविद्यालय से सम्बन्धित अनुभव सबके साथ साझा किये गये, इसके पश्चात् महाविद्यालय के प्रथम बेच के विद्यार्थियों को पटका, पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के अन्य पुरातन छात्रों के द्वारा महाविद्यालय में अपनी पढाई के दौरान शैक्षिक गतिविधियों से सम्बन्धित अनुभव सभागार में साझा किये गये इन प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया, इसके बाद अतिथियों के द्वारा उन पुरातन छात्रों जो महाविद्यालय में पढाई के दौरान अपनी कक्षाओं में प्रथम श्रेणी पर रहे उन्हे भी सम्मानित किया गया, इन पुरातन छात्रों के द्वारा अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण को दिया इसके बाद महाविद्यालय के वे पुरातन छात्र जो अन्य देशो में निवास कर रहे है, जो कार्यक्रम में शामिल नही हो पाये उन्होंने ऑनलाईन के माध्यम से सम्बन्धित अनुभव साझा किया, सभी पुरातन विधि छात्रों से शिक्षकों द्वारा प्रश्न किये गये जिनका उत्तर देकर पुरातन छात्रों द्वारा अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया गया जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया, पुरातन छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये । 
मुख्य अतिथि चंदन चौहान मेम्बर ऑफ पॉर्लियामेंट लोक सभा (पुरातन छात्र) ने कहा कि एलुमिनी मीट सभी छात्रों के लिए गर्व का अवसर है पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धिया संस्थान की सफलता को दर्शाती है यह कार्यक्रम पुराने सम्बन्धों को फिर से पुनः जीवित करता है। विशिष्ट अतिथि राजेश टण्डन ने कहा कि हम सभी चाहते है कि हमारे सभी पुरातन छात्र जीवन में हमेशा प्रगति करे तथा संस्थान से मिली शिक्षा को समाज के हित में प्रयोग करे एलुमिनी मीट अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है व नई पीढी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इसके पश्चात् डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ फाउन्डर चैयरमैन श्री राम ग्रुॅप ऑफ कॉलेजेज् ने विद्यार्थियों को आर्शीबाद देते हुए कहा कि एलुमिनी मीट संस्थान तथा पूर्व विद्यार्थी के बीच सेतु का काम करता है यह कार्यक्रम सीखने तथा अनुभव साझा करने का सशक्त मंच है संस्थान के लिए विद्यार्थियों की प्रगति सबसे बडा सम्मान है। आयोजन समिति के द्वारा सभी अतिथियों तथा पुरातन छात्रों को प्रतीक चिन्ह भेट किये गये। कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्य डा0 पूनम शर्मा द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्रवक्ता आंचल अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सभी शिक्षक संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, मिनी सिंघल, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार, अक्षी कश्यप, विनय तिवारी व त्रिलोक चन्द का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post