शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत रोमांचक मुकाबलों तथा भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। बीसीए एवं बीएससी सीएस विभागों के मध्य आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंतिम दिन खेले गए निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से मैच रोमांचक बना रहा। दर्शकों एवं प्राध्यापकों की उत्साहवर्धक उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
मैच का शुभारंभ प्राशांत गुप्ता द्वारा टॉस कराकर किया गया। उन्होंने दोनों टीमों के कप्तानों को शुभकामनाएँ देते हुए खेल को पूर्ण अनुशासन एवं खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। टॉस की औपचारिकता के साथ ही मुकाबले की शुरुआत हुई और खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ मैदान में अपना प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए मुकाबले में बीसीए 'बी' टीम ने टॉस जीतकर बी.एससी. (सी.एस.) टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय दिया। बीसीए 'बी' टीम के कसान ने रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, ताकि लक्ष्य का पीछा करते समय स्थिति स्पष्ट रहे।
बीएससी सीएस टीम मैदान में उतरते ही संयमित शुरुआत के साथ पारी को आगे बढ़ाने का प्रयास करती दिखाई दी, वहीं बीसीए 'बी' टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ से दबाव बनाने की कोशिश की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला रोमांचक बन गया। टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए मुकाबले में बीसीए 'बी' टीम ने टॉस जीतकर बी.एससी. (सी.एस.) टीम को पहले बल्लेबाजी करने का अवसर दिया। बी.एससी. (सी.एस.) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक एवं संयमित खेल का परिचय देते हुए मजबूत साझेदारियाँ कीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए 'बी' टीम ने पूरा प्रयास किया, किंतु बी.एससी. (सी.एस.) टीम की सशक्त गेंदबाजी और सटीक क्षेत्ररक्षण के सामने वह 143 रन ही बना सकी। अंततः बी.एससी. (सी.एस.) टीम ने 83 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और ऐसे आयोजन व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। बीसीए टीम के मैनेजर अनुज गोयल एवं बीएससी सीएस टीम के मैनेजर हर्षित गोयल ने अपनी-अपनी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर दीपक गर्ग, मोहम्मद अंजर, संजय शर्मा, देवेश भारद्वाज, निरंकार शर्मा, हीमांशु शर्मा, मोहित गोयल, हर्षिता, रोबिन मलिक, पवन बालियान, शशांक भारद्वा, राहुल शर्मा, शेखर, अंकुर अग्रवाल चन्दना दीक्षित उपस्थित रहे।
