गौरव सिंघल, सहारनपुर। भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने आज यहां बताया कि उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में सहारनपुर के नागरिक हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगे जोरदार ढंग से उठाई हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में तकनीकी शिक्षा की कोई भी उच्च स्तरीय संस्था नहीं है इसलिए यहां राजकीय इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना की जाए और राजकीय मेडिकल कालेज में कैंसर रोगियों के लिए रेडियो थ्रैपी केंद्र और ट्रामा सेंटर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर महानगर में यूपी रोड़वेज की बसों के लिए नए बस अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार ने स्वीकृत पैसा भी आवंटित कर दिया है। इस बस अड्डे के बनने से हजारों यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी।
विधायक राजीव गुंबर ने की सहारनपुर में शिक्षा और चिकित्सा सेवाएं बढ़ाने की मांग
byHavlesh Kumar Patel
-
0
