आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का पहला दिन: वैदिक यज्ञ आयोजित, विनोद दधीचि ने भजन सुनाकर भाव-विभोर किया

गौरव सिंघल, देवबंद। आर्य समाज देवबंद के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर आर्य समाज देवबंद में आज प्रथम दिवस में प्रातः वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके ब्रह्मा आचार्य शिव कुमार आर्य एवं यज्ञ मान संजय आर्य उनकी पत्नी विभा रहे। अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल आर्य ने की। मंच संचालन मास्टर जनेश्वर आर्य ने किया।विनोद दधीचि ने सुंदर भजन ईश स्तुति स्वरूप सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसी प्रकार अमरेश आर्य ने भी ईश्वर की उपासना के संबंध में भजन प्रस्तुत किया।बिजनौर से पधारे आचार्य योगेश दत्त आर्य ने विद्यालय के नन्हें मुन्नें बच्चों को कहानी सुनाकर लाभान्वित किया। उन्होंने विद्या,शिक्षा एवं साक्षरता का बारीकी से अंतर समझाया। आचार्य शिव कुमार आर्य ने देश में फैली कुरीतियों का एवं पाखंड का कैसे निवारण हो,बहुत ही अच्छे ढंग से समझाया।समाज का उत्थान कैसे हो, इस पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला प्रधान महिपाल आर्य, तहसील प्रधान मुकेश आर्य, मंत्री डॉ सुरेंद्र आर्य,ऊषा आर्य,डॉ  कान्ता त्यागी डॉ0 बी पी सिंह, विपिन आर्य, विजयपाल आर्य, ईश्वर आर्य, मान पाल आर्य, यशवीर सिंह आर्य, अनुराग आर्य,सतीश आर्य, देवपाल आर्य, जय देव आर्य, डॉ0 अजब सिंह, मदनलाल आर्य, सुभाष, हरपाल आर्य,
अदिति, रश्मि, पूनम मधु, मिथलेश आर्या आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post