गौरव सिंघल, सहारनपुर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने आदेश दिया है कि सहारनपुर की हिंडन नदी के डूब क्षेत्र का सर्वे किया जाए। इसके लिए तीन करोड़ रूपए की राशि तय की गई है और पचास लाख रूपए संबंधित विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सर्वे के दौरान अत्याधुनिक मानचित्रण तकनीक और जीआईएल डाटा का उपयोग कर हिंडन नदी की वास्तविक सीमा, जलप्रवाह क्षेत्र और संभावित डूब क्षेत्र की पहचान की जाएगी और फिर निर्धारित स्थानों पर खंभे लगाए जाएंगे। जिससे इस नदी क्षेत्र पर अतिक्रमण को रोका जा सके। इससे पूर्व सोनाली नदी के बाढ़ क्षेत्र का निर्धारण कर सीमांकन खंभे लगाए जा चुके हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रामबाबू ने बताया कि अब हिंडन नदी के डूब क्षेत्र का चिन्हीकरण का काम सर्वे आफ इंडिया द्वारा कराया जा रहा है और सीमा निर्धारण के बाद सिंचाई विभाग द्वारा खंभे लगाए जाएंगे।
एनजीटी ने दिया हिंडन नदी डूब क्षेत्र के सर्वे का आदेश
byHavlesh Kumar Patel
-
0
