शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने डिस्ट्रिक्ट एम्पलॉमेंट एक्सचेंज के साथ मिलकर पैन इण्डिया कम्पनी, आईसीआईसीआई बैंक लि0 को श्री राम ग्रुप ऑफ कालेजेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के चयन हेतु संस्थान में आमंत्रित किया। कम्पनी प्रतिनिधि रजत, वैभव चौहान, जिला रोजगार अधिकारी, पारुल सिंघल का संस्थान के निदेशक डॉ0 एसएन चौहान एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोर्डिनेटर आशीष चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
प्लेसमेंट प्रक्रिया को 4 चरणों मे विभाजित किया गया। प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीकरण, द्वितीय चरण में ऑनलाइन स्क्रीनिंग टैस्ट, तृतीय चरण में ऑनलाइन एचआर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के 97 छात्र-छात्राऐं सम्मिलित हुये, जिसमें से 34 अन्तिम चरण के लिये चयनित हुये। अंतिम चरण के साक्षात्कार हेतु कम्पनी ने चयनित हुए छात्रों को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया। अंतिम रूप से चयनित हुए छात्रों को कम्पनी द्वारा 3.5 एलपीए तक के पैकेज पर कम्पनी में नियुक्त किया जायेगा।इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वकेन्द्रित, अनुशासित एवं अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें एवं संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी पारुल सिंघल ने कहा कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के छात्रों से मिलने के बाद लगा कि यहां के छात्र निश्चित ही प्रतिभा के धनी हैं, जिसका श्रेय निश्चित ही संस्था के इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा यहां के शिक्षकों को जाता है जो कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये निरन्तर ही कार्यरत हैं। श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के संस्था के निदेशक डॉ0 एसएन चौहान ने कहा कि प्लेसमैन्ट सैल के निरन्तर एवं सराहनीय प्रयासों के कारण संस्थान के अनेक छात्र-छात्राओं का कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्लेसमेंट सेल बहुत अधिक लगन, अथक प्रयास एवं कठिन परिश्रम से अपने कार्याें का संचालन कर रहा है, जो इस बात का उदाहरण है किसभी संकाय के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने संस्थान, जनपद एवम् राष्ट्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर उज्ज्वल करेंगे।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कोलेजेज के एकीकृत परिसर को फिरोज अली, डॉ0 अंकुर कुमार, इं0 कनुप्रिया, पवन चौधरी ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं। संस्था के चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम कासंचालन इं0 नितिशा त्यागी ने किया।


