आयुष्मान योजना के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया गया सुनील का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण

गौरव सिंघल, सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत आयुष्मान लाभार्थियों को निरंतर निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुष्मान योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी सुनील का हड्डी विभाग में कूल्हा प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज सुनील ने बताया कि वह स्वस्थ है एवं उसको चलने में कोई परेशानी नहीं है। मरीज ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सक एवं उनके स्टाफ का धन्यवाद दिया। उक्त शल्य चिकित्सा हड्डी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज आर्य द्वारा की गई। उपचार के पश्चात मरीज ने बताया कि उसका समस्त उपचार आयुष्मान योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क किया गया है तथा वह उपचार से पूर्णतः संतुष्ट है। वर्तमान में मरीज को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है और उसकी स्थिति स्थिर है। इस संबंध में जानकारी आयुष्मान नोडल अधिकारी, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर डॉ. गगन गर्ग द्वारा दी गई। यह उदाहरण आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आमजन को सुलभ, निःशुल्क एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post