गौरव सिंघल, सहारनपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब सहारनपुर के तत्वावधान में राजकीय इण्टर काॅलेज, कमेला रोड़, सहारनपुर में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् राजेन्द्र अटल, निमंत्रित विशेषज्ञों डाॅ0 ए0सी0 पपनेजा पर्यावरणविद् एवं सेवानिवृत प्रवक्ता गुरूनानक इण्टर काॅलेज सहारनपुर, डाॅ0 सुशील कुमार गुप्ता जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत योजना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सहारनपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ अरविन्द कुमार पाठक, प्रीती लाम्बा प्रधानाचार्या राजकीय इण्टर काॅलेज कमेला रोड़, समन्वयक अम्ब्रीष कुमार एवं कोषाध्यक्ष अर्पिम गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ववलित कर किया।
जिला समन्वयक अम्ब्रीष कुमार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आवंटित कार्यक्रम के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन कार्यक्रम समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में पर्यावरण को सामान्य जनमानस को आत्मसात करने की प्रेरणा एवं वास्तविक अनुभव के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करन का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विशेषज्ञ डाॅ0 सुशील कुमार गुप्ता द्वारा बीमारी से बचे रहने के उपाय तथा बीमार होने की दशा में उपचार के चरणों एवं आयुष्मान भारत योजना का प्रस्तुतिकरण किया। विशेषज्ञ डाॅ0 ए0सी0 पपनेजा ने 25 हैंड्स आन एक्टिविटिज कराकर स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 7 की छात्रा खुशनसीब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में उच्च प्राथमिक विद्यालय घाटेडा की छात्रा जानवी ने प्रथम तथा जवाहर इण्टर के छात्र मन्नू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में आर्य कन्या इण्टर काॅलेज की छात्रा लव्या धीमान ने प्रथम स्थान तथा राजकीय इण्टर काॅलेज के छात्र असद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में राजकीय इण्टर काॅलेज कमेला की छात्रा अलीना ने प्रथम तथा सियाराम इण्टर काॅलेज गागलहेही की छात्रा प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 में राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज देवला की छात्रा वंशिका ने प्रथम तथा के एल जी एम इण्टर काॅलेज की छात्रा वृंदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 12 में जेबीएस हिन्दू कन्या इण्टर काॅलेज की छात्रा शैफिया अर्सी ने प्रथम तथा जनता इण्टर काॅलेज बेहट की छात्रा गायत्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में शैफिया अर्सी ने प्रथम, लव्या धीमान ने द्वितीय तथा अलीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन राजकीय इण्टर कालेज कमेला की शिक्षिका ऋतु गोयल एवं फरहीन जैदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्म्मानित किया गया।
