गौरव सिंघल, देवबंद। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में चल रहे ‘फैसिनेटिंग भारत सीजन 3’ कार्यक्रम के चौथे और पांचवें दिन छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की जीवंत सैर कराई गई। नृत्य प्रदर्शनों, पारंपरिक व्यंजनों और प्रसिद्ध स्थलों के दृश्यों से सजी इस प्रस्तुति ने बच्चों को सांस्कृतिक समृद्धि प्रदान की। कार्यक्रम का थीम ‘भारत की राजधानियाँ’ है, जो छात्रों में देश की विविधता के प्रति उत्साह जगा रहा है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि यह आयोजन बच्चों को इतिहास, संस्कृति और भूगोल से जोड़ने का प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न यह उत्सव छात्रों और अभिभावकों के बीच खासी लोकप्रिय रहा।
डीपीएस के छात्र-छात्राओं को लखनऊ-देहरादून की सांस्कृतिक यात्रा कराई
byHavlesh Kumar Patel
-
0
