मोटापा नियंत्रण के लिये फिटनेस जागरूकता शिविर आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम सहावली में मोटापा नियंत्रण के लिये फिटनेस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य और फिटनेस पर विशेष व्याख्यान विश्वदीप कौशिक, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा विभाग श्रीराम कॉलेजद्वारा दिया गया।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने कहा कि शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य व फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया  तथा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। 
डाॅ0 प्रेरणा मित्तल प्राचार्य श्रीराम कॉलेज ने कहा कि विभाग भविष्य मे भी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित कराता रहे, ताकि छात्र-छात्राओं को ज्ञानवर्धन में सहायता मिलती रहें ।  डाॅ0 अशोक कुमार निदेशक श्रीराम कॉलेज ने कहा कि संतुलित भोजन एवं प्रतिदिन व्यायाम करने से मोटापे एवं अन्य शारीरिक बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सकता है।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा ली।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डाॅ0अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, तरूण, प्रशांत तथा विश्वदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post