श्री राम कॉलेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वाधान में प्रथम राष्ट्रीय मीडिया फेस्ट आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा 20 एवं 21 फरवरी को “प्रथम राष्ट्रीय मीडिया फेस्ट” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर के फेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों में मीडिया कौशल, रचनात्मकता एवं पेशेवर दक्षता का विकास करना है, ताकि वे मीडिया के विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। फेस्ट के दौरान मीडिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में एंकरिंग, फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग, एडवरटाइजमेंट डिजाइनिंग तथा पेपर प्रेजेंटेशन, स्टोरी टेलिंग, पी टू सी जैसी गतिविधियां प्रमुख रूप से शामिल रहेंगी। देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से छात्र-छात्राएं इस राष्ट्रीय मीडिया फेस्ट में भाग लेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया की नवीनतम तकनीकों एवं व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य के मीडिया पेशेवरों के रूप में तैयार करना है। इसके साथ ही मीडिया क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉ ओम प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि यह फेस्ट विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा, जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने सभी मीडिया विद्यार्थियों एवं इच्छुक प्रतिभागियों से इस फेस्ट में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post