एसडी ग्लोबल स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी ग्लोबल स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एक भावपूर्ण आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान कई शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिए, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु गोयल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अंकिता कुमार, अनुभव कुमार, रेनू गोयल, वैशाली,  अनुष्का, मंजू ,शैलजा , अर्चना,दीपशिखा ,शिल्पा, अमिता, काजल,श्वेता, अंजुली , शुभम, सतेंद्र, सागर, अली ,रवि ,तालिब आदि मुख्य रूप रूप से मौजूद रहे। आशीर्वाद समारोह के उपरांत कक्षा बारहवीं के सभी विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post