शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र जैस्मिन फौजदार ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र में सूक्ष्म इकाइयों पंजीकरण को प्रोत्साहित किये जाने एवं किसी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में उद्यमियों की आर्थिक सुरक्षा के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना प्रख्यापित की गयी है। उन्होंने उक्त योजना के अन्तर्गत जनपद के उद्यमियों को सूचित किया है कि वह एमएसएमई क्षेत्र में सूक्ष्म इकाइयों के पंजीकरण को प्रोत्साहित किये जाने एवं किसी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में उद्यमियों की आर्थिक सूरक्षा के उद्देश्य से आनलाईन आवेदन कराना सुनिश्चित करे तथा उपरोक्त से सम्बन्धित जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है।
एमएसएमई क्षेत्र में सूक्ष्म इकाइयों के पंजीकरण को प्रोत्साहित किया
byHavlesh Kumar Patel
-
0
