आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर पुलिस उत्तर प्रदेश में प्रथम

गौरव सिंघल, सहारनपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में सहारनपुर पुलिस ने माह जनवरी-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन का कहना है कि जनता की शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सहारनपुर पुलिस की प्राथमिकता है। आईजीआरएस पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जनपद पुलिस की पूरी टीम को इस उपलब्धि हेतु बधाई। भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा और जनविश्वास को मजबूत करते हुए कार्य किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post