अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद के कृषकों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उदेश्य से तृतीय बुधवार को किसान दिवस दोपहर 12:00 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गयी तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी 

अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से कृषकों द्वारा जनपद के समस्त गन्ना तौल केन्द्रो की जॉच कराने एवं जल निगम अधिकांश ग्रामों के रास्तो को पुनः ठीक कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिसके विषयक में अपर जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया कि गन्ना तौल केन्द्रो की जाँच एवं जल निगम द्वारा क्षतिग्रस्त रास्तो को ठीक करा दिया जायेगा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं के विषय में अपना व्यक्तिगत ध्यान देकर समस्याओं को निस्तारण कराया जाये।
उन्होंने निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post