गौरव सिंघल, नकुड़। बेटे को इलाज के लिए मेरठ ले गए नगर की जामा मस्जिद के मुतवल्ली शाहनवाज खान के पिता सरफराज खान का लौटते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसे में उनके पुत्र, कार चालक व एक अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।शाहनवाज खान के पिता जामा मस्जिद के मुतवल्ली सरफराज खान (70) अपने बेटे अहमद को किसी बीमारी के चलते इलाज के लिए मेरठ गए थे। मेरठ में निजी अस्पताल में बेटे को दिखाने के बाद वह कार से वापिस नकुड़ लौट रहे थे, तभी कुछ देर बाद मेरठ-शामली-करनाल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई और कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायलों को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने सरफराज खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों नौशाद, अहमद और कार चालक मेहरान को हायर सेंटर रेफर कराया गया। सूचना मिलने पर परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए।