शि.वा. मेरठ। दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर भारत का पहला ट्रैक होगा, जहां रैपिड और मेट्रो ट्रेन साथ संचालित होंगी। मेरठ से दिल्ली तक 82 किमी की दूरी रैपिड ट्रेन करीब 45–50 मिनट में तय करेगी, जबकि मेरठ शहर में मेट्रो सेवा चलेगी। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। अभी तक रैपिड रेल सेवा गाजियाबाद जिले तक संचालित हो रही है।
इस परियोजना से मेरठ से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। रैपिड रेल 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।
इस परियोजना से मेरठ से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। रैपिड रेल 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।
