शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। ड्राफ्ट मतदाता सूची को पढ़कर वार्ड कमेटी एवं ग्राम सभा के समक्ष समस्त बूथों पर सुनाया गया। समस्त बूथों पर फार्म-6, व 7 व 8 भरे जा रहे हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या, रामलीला टील्ला का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त बीएलओ को निर्देश दिए गए कि वोटर लिस्ट की गहनता से जाँच करें यदि किसी मतदाता का फोटो स्पष्ट नहीं है तो उसे बी एल ओ एप पर जाकर अपडेट कर दें। साथ ही सभी अर्ह नागरिकों के फॉर्म 6 भरने के लिए निर्देशित किए गया तथा मतदाता सूची में प्रविष्टियों के सुधार के लिए फार्म 08 भी भरने को कहा गया। मतदाताओं से जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं के बारे में पूछा गया। इसमें बीजेपी से राधे वर्मा, पूर्व सभासद नरेश, सपा से मोहम्मद उमर बीएलए उपस्थित रहे। एईआरओ राहुल तेवतिया तथा सुपरवाइजर अमरजीत सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
जनपद के समस्त बूथों पर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया, DM उमेश मिश्रा ने किया उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या, रामलील दिल्ला का निरीक्षण
byHavlesh Kumar Patel
-
0
