अपर आयुक्त रमेश चंद्र यादव ने किया जनपद में मतदेय स्थलों का निरीक्षण

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त 2235 मतदान स्थलों पर नियुक्त 2235 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने बूथ पर उपस्थित होकर सम्बन्धित आलेख्य निर्वाचक नामावली को जनसाधारण को पढ़कर सुनाया गया। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को मतदान स्थलों पर बी एल ओ द्वारा पढ़कर सुनाये जाने के कार्य का संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा रैण्डम आधार पर मतदान स्थलों का स्थलीय भ्रमण कर कार्य का गहन पर्यवेक्षण किया गया।

जनपद में अपर आयुक्त (प्रशासन) रमेश चंद्र यादव द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या रामलीला दिल्ला, मदन मोहन मालवीय इण्टर कालिज का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनाये जाने के कार्यों का पर्यवेक्षण किया गया। सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जाना पाया गया। पर्यवेक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची में विद्यमान किसी प्रविष्टि, मतदाता पहचान पत्र में संशोधन, निवास परिवर्तन व दिव्यांग मत्तदाताओं के चिन्हांकन हेतु प्रारूप-8 (घोषण पत्र के साथ) में आवेदन किये जाने की जाँच की गई। पर्यवेक्षकीय अधिकारियों द्वारा बूथों पर उपस्थित 18 वर्ष या उससे ऊपर आयु के नागरिको को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आयोग की वेबसाईट http://voters.eci.gov.in एवं ECINET mobile app के माध्यम से ऑनलाईन किये जाने हेतु जागरूक किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post