विभिन्न विद्यालयों में थिंक गीता, लिव गीता नामक निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। अशोका आर. फाउंडेशन तथा श्री श्री जगन्नाथ मंदिर के सौजन्य से जनवरी माह में थिंक गीता, लिव गीता नामक निबंध लेखन प्रतियोगिता नगर के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कराई जाएगी, जिसका पोस्टर विमोचन 12 जनवरी को संजय प्लेस में किया जाएगा। 

अशोका आर. फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रंजना बंसल यह पहल बच्चों को भगवद्गीता के शाश्वत मूल्यों को समझने और अपने दैनिक जीवन में अपनाने में मदद करने के उद्देश्य से शरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा मन को भगवद्गीता की शिक्षाओं से प्रेरित करना है, जिससे उनमें बचपन से ही विचारों में स्पष्टता, नैतिक शक्ति और सकारात्मक जीवन जीने की भावना विकसित हो। 

अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने इस सार्थक संदेश को व्यापक दर्शकों तक पहुँचाने की अपील करते हुए कहा है कि विद्यालयों, माता-पिता तथा छात्रों की अधिक भागीदारी आयोजकों कोे प्रोत्साहित करने में मदद करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post