DM उमेश मिश्रा ने 77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भेट की शाल, मिठाई व छतरी, स्कूली बच्चों को प्रदान किये स्कूली बैग

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडा फहराने के बाद राष्ट्रीय गान गया, जिसको उपस्थित सभी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी दोहराया। इसके उपरांत उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलायी। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने उन महात्माओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार इस संबंध में बात करते हैं कि एक स्वतंत्र देश के एक सम्मानित नागरिक के रूप में देश की एकता और अखंडता व्यक्ति गरिमा को स्थापित करने के लिए हम सभी के बराबर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नीति ने हमको ऐसा मौका दिया है कि जहां हम समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा करने और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर सकते हैं और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि आप आने वाले समय में देश की समृद्धि के लिए एकता और अखंडता स्थापित करने के लिए हम सभी मिलकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और जो हमारी जिम्मेदारियां हैं, उनका भी हम पूरी निष्ठा के साथ पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज का ऐसा व्यक्ति जो किन्हीं कारणों से विकास की धारा में अपने को शामिल नहीं कर पाया है, उनको आगे बढ़ाने में हम लोग बहुत बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त गजेंद्र कुमार, अपर  जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार, नगर  मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी कृष्णकांत, डिप्टी कलेक्टर राहुल देव भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट सैफालिका साहनी व शौकत हुसैन, उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल के महासचिव मनीष कुमार शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों को शाल व मिठाई तथा छाता देकर एवं स्कूली बच्चों को स्कूली बैग व मिठाई देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post