शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन्स में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी। उन्होंने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन बजायी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने की शपथ दिलायी।
परेड में प्रथम कमाण्डर सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, के0 मिश्रा, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह एवं तृतीय कमाण्डर महिला उप निरीक्षक ज्योति चैधरी के नेतृत्व मे मार्च पास्ट किया गया। परेड में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, एनसीसी, अग्निशमन पुलिस की टुकडियों के अतिरिक्त मोटर साईकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सैक्शन, विधि विज्ञान इकाई के वाहन, यूपी 112 के वाहन, वज्रवाहन, क्रेन, फायर टैंकर आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर ऑपरेशन कार्य के आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, पुलिस उपाधीक्षक यतेन्द्र सिंह नागर को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, उप निरीक्षक ललित शर्मा को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, मुख्य आरक्षी रोहताश कुमार को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, आरक्षी मौ0 इस्फाक को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किया गया।
सेवाभिलेखों के आधार पर निरीक्षक कर्मवीर सिंह को प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार को प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण, निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, निरीक्षक हरेन्द्र सिंह को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, निरीक्षक सत्यनारायण को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, उप निरीक्षक तेजबहादुर सिह को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, उप निरीक्षक प्रेमवीर सिंह को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, उप निरीक्षक राजेश को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, उप निरीक्षक अजय कुमार त्यागी को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, मुख्य आरक्षी गजेन्द्र सिंह को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर व मुख्य आरक्षी चालक मुनेन्द्र कुमार शर्मा को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सामाजिक सेवाओं के लिए जनमानस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलो बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि अनिल कुमार को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों के बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक रेडियो व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, पुलिस पेंशनर्स, न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





