शिक्षामंत्री संदीप सिंह ने शिक्षामित्रों को दिया उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री संदीप सिंह ने शिक्षामित्रों को उनकी हर समस्या के समाधान और हर मांग को पूरी करने का आश्वाशन दिया है। विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा कि मैं कोई घोषणा नहीं करूंगा, लेकिन मानदेय वृद्धि पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएम इससे जुड़ी खुशखबरी देंगे। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों को लेकर गंभीर है।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जब कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने का प्रस्ताव चला तो मुख्यमंत्री ने इसमें शिक्षामित्रों, रसोइयों, अनुदेशकों सभी को शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसकी औपचारिकता जल्द पूरी कर इसे प्रभावी बनाया जाएगा। बेसिक शिक्षा मंत्री ने सभी से नकारात्मक चीजों को छोड़कर सरकार के साथ चलने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम करने की अपील भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post