रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन हेतु अशोक लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा और गति प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर ी दूरदर्शी सोच, प्रतिबद्धता और हम सभी के अटूट विश्वास का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह प्लांट श्मेक इन इंडियाश् के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post