लखनऊ में बनेगा पीसीएस भवन

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। इस भवन में पीसीएस संघ का कार्यालय और गेस्ट हाउस बनेगा। प्रदेश में पहली बार यह पहल की गई है। पीसीएस संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने एक पत्र जारी कर सभी पीसीएस अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी है। अभी तक लखनऊ में पीसीएस संघ का कोई कार्यालय और गेस्ट हाउस नहीं था। जबकि अधिकारियों को शासकीय कार्य से सचिवालय या न्यायालय जाना पड़ता है। रात ठहराने के लिए इधर उधर इंतजाम करना पड़ता है। इसके अलावा कार्यालय न होने से संघ की गतिविधियों के संचालन में दिक्कत आती है। इस लिहाज से लखनऊ में एक पीसीएस भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने लगभग दो एकड़ भूमि के चयन के लिए एक ग्यारह सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। इसी माह भूमि के क्रय का लक्ष्य रखा गया है। पीसीएस अधिकारियों के सहयोग धनराशि से भूमि क्रय किया जाएगा। इस पहल से पीसीएस अधिकारियों में खुशी की लहर है। अब राजधानी लखनऊ में अपना कार्यालय और भवन होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post