गौरव सिंघल, गागलहेडी। जनपद के गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव खजूरी अकबरपुर में बीती रात 14 किसानों के खेतों पर बने नलकूपों के कमरों में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक महीने में दूसरी बार चोरी की घटना होने से किसानों में रोष है। गांव के शिवकुमार, सागर, संजय, अशोक, अरुण, वीरेंद्र, रामभूल, चंचल, मनीष, संदीप, सोनू, अंकित, शिव कुमार, चंद्रपाल के नलकूपों से चोरों ने बिजली केबल, ऑपरेटर, कटाउट, स्टाटर सहित कमरों में रखे लोहे के उपकरणों की चोरी कर ली। किसानों ने बताया कि चोरों ने नलकूपों पर बने कमरों के ताले और दीवार को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
