श्री राम कॉलेज के ऑटोनॉमस घोषित होने के बाद पहली बार आयोजित हो रही परीक्षाओं के लिए विभिन्न कमेटियां गठित

शि.वा.ब्यूरो, मुज़फ्फरनगर श्री राम कॉलेज स्वायत्त (ऑटोनॉमस) घोषित होने के उपरांत 10 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रथम बाहय परीक्षाओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। इन परीक्षाओं में कुल 1317 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1286 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की, जबकि 31 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 5 विद्यार्थियों के विरुद्ध अनुचित साधन (यूएफएम) का प्रकरण दर्ज किया गया। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रखी गई। परीक्षा का संचालन परीक्षा नियंत्रक एवं निदेशक श्री राम कॉलेज डॉ. अशोक कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है। सीनियर सुपरिंटेंडेंट के रूप में प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल, अपर सुपरिंटेंडेंट डॉ. सौरभ मित्तल तथा परीक्षा प्रभारी विकास कुमार शर्मा के साथ सभी कमेटी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

परीक्षा के सफल संचालन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें ऑब्ज़र्वर कमेटी में डॉ. एस.एन. चौहान, डॉ. गिरेंद्र गौतम, परीक्षा सीनियर सुपरिंटेंडेंट, डॉ. प्रेरणा मित्तल, अपर परीक्षा सुपरिंटेंडेंट, डॉ. सौरभ मित्तल असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट, डॉ. मनोज मित्तल (बेसिक साइंस), डॉ. प्रवीण मलिक (एग्रीकल्चर), अमित त्यागी (कंप्यूटर एप्लीकेशन) फ्लाइंग स्क्वॉड, डॉ. मनोज धीमान (फाइन आर्ट्स), डॉ. अशफ़ाक अली (कॉमर्स), डॉ. पूजा तोमर (बेसिक साइंस), डॉ. मौ0 नईम अली (कृषि विज्ञान), मीनाक्षी काकरान, ललित कला विभाग, डॉ. श्वेता राठी (होम साइंस) डिसिप्लिन कमेटी, प्रमोद कुमार (फिजिकल एजुकेशन), मुकेश कुमार (कॉमर्स), अमरदीप (फिजिकल एजुकेशन) विद्युत, कक्ष व्यवस्था, सफाई एवं मेडिकल सुविधा कमेटी प्रांजल कुलश्रेष्ठ, संदीप (सुपरवाइज़र), सर्विलांस कमेटी, दीपक त्यागी, मनोज पुंडीर,दिनेश यादव अनुचित साधन (यूएफएम) कमेटी, डॉ. विनीत कुमार शर्मा (डीन, आइक्यूएसी सेल श्री राम कॉलेज), डॉ. श्वेता राठी (हेड होम साइंस श्री राम कॉलेज) शामिल हैं।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि श्री राम कॉलेज में स्वायत्तता के उपरांत प्रथम बाहय परीक्षाओं का आयोजन पूरी पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ किया जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए सभी कमेटियाँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, सर्विलांस एवं अनुचित साधन रोकथाम की प्रभावी व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षाएँ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो रही हैं।
कॉलेज प्राचार्य एवं सीनियर सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि श्री राम कॉलेज के स्वायत्त बनने के बाद आयोजित यह पहली बाहय परीक्षा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमों एवं विनियमों के अनुरूप विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री राम कॉलेज द्वारा विश्वविद्यालय की इन गाइडलाइंस को पूर्णतः अपनाते हुए परीक्षा संबंधी समस्त समितियों का गठन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post