शि.वा.ब्यूरो, प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का माघ मेला भ्रमण के दौरान प्रभु श्रीराम के बाल सखा महाराज निषादराज गुह्य वंशज डॉ. बीके कश्यप ने भेट करके निषाद परंपरा के अनुरूप स्वागत अभिनन्दन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भारतीय सभ्यता व सनातन संस्कृति के संरक्षण व व्यापकता में निषाद समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जब एक बार फिर से सनातन धर्म के रक्षार्थ निषादराज गुह्य के वंशज स्वयं अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं तो निश्चित ही उसी गौरवशाली परंपरा व कालखंड की पुनस्र्थापना होगी, जो प्रभु श्रीराम के कालखंड में हुई थी। सीएम योगी ने कहा कि मैं निषादराज गुह्य के वंशज डॉ. बीके कश्यप को शुभकामनाएं व साधुवाद देता हूँ।
इस अवसर पर जगद्गुरु संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, परमार्थ निकेतन श्रृषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज उर्फ मुनि जी सहित मुख्य रूप से साधु-सन्तों की उपस्थिति रही।