विवाहिता की मौत, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के थाना कोतवाली देहात के गांव सलेमपुर भूखड़ी में नव विवाहिता राधा (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की डेढ माह पूर्व ही शादी हुई थी। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बेहट क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी नाथीराम की बेटी राधा की शादी डेढ माह पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सलेमपुर भूखडी निवासी सुजीत के साथ हुई थी। 

आरोप है कि  राधा के ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे प्रत्याडित कर रहे थे। वह दहेज में कार व ढाई लाख रुपए की मांग भी कर रहे थे। राधा के परिजनों के अनुसार मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुरालियों ने राधा की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो वह मृत हालत में पड़ी थी। उसके गले व पेट पर चोट के निशान थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष का कहना है कि राधा का पति सुजीत कोई काम नहीं करता था। शादी के बाद से ही वह राधा के साथ मारपीट करता था। राधा ने कई बार इसकी शिकायत भी की थी। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post