लखनऊ कमिश्नरेट के छठे स्थापना दिवस पर भव्य भोज कार्यक्रम आयोजित, डीजीपी राजीव कृष्ण ने आरक्षियों से आत्मीय संवाद भी किया

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। कमिश्नरेट के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य भोज कार्यक्रम पुलिस बल और उसके शीर्ष नेतृत्व के बीच मानवीय संवेदनाओं, आपसी विश्वास और सम्मान का जीवंत उदाहरण बन गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेश राजीव कृष्ण ने स्वयं अपने हाथों से आरक्षियों को भोजन परोसा। इतना ही नहीं, उनसे आत्मीय संवाद स्थापित किया। संवाद में आरक्षियों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव साझा किए। प्रदेश पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे ध्यान और संवेदनशीलता के साथ सुना। 

बता दें कि जब से प्रदेश के पुलिस मुखिया राजीव कृष्ण ने कमान संभाली है, तब से उत्तर प्रदेश पुलिसिंग के स्वरूप में एक नई दिशा और नई ऊर्जा देखने को मिली है। अनुशासन, संवेदनशीलता और जवाबदेही के संतुलन के साथ जिस तरह से पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, उसने न केवल आम जनता का भरोसा बढ़ाया है बल्कि बल के भीतर भी आत्मविश्वास और गौरव की भावना को प्रबल किया है। लखनऊ कमिश्नरेट की स्थापना के छह वर्षों की यात्रा भी इस अवसर पर स्मरणीय बन गई। इन वर्षों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और तकनीकी क्षेत्र में जो प्रगति हुई है, उसके पीछे स्पष्ट और दूरदर्शी नेतृत्व की भूमिका रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post