श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में गुरुग्राम की केपी रिलायबल टैक्नीक इण्डिया प्रा0 लि0 द्वारा बी.टेक. एवं पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं को कैम्पस प्लेसमेंट हेतु आमंत्रित किया गया। कम्पनी के वरिष्ठ एचआर मैनेजर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पंकज दुबे एचआर हैड एवं कैलाश जोशी जनरल मैनेजर एचआर की संयुक्त टीम ने प्लेसमैंट प्रक्रिया को सम्पूर्ण कराया। 

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ0 एसएन चौहान तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के चीफ कोऑर्डिनेटर आशीष चौहान ने कम्पनी प्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्लेसमेंट प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित हुई। प्रथम चरण में सभी अभ्यर्थियों को प्लेसमैंट टीम के अधिकारियों द्वारा कम्पनी प्रोफाईल, जॉब प्रोफाईल, कार्यक्षेत्र तथा सैलरी आदि के विषय में जानकारी दी। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई। तृतीय चरण में प्रथम दो चरणों के अन्तर्गत चयनित छात्र-छात्राओं का कम्पनी के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया, जिसमें सचिन कुमार, कृष खन्ना, मुकुल सैनी, अतुल सैनी व मयंक, उम्मीद आलम, सावेज चौधरी, आकाश त्यागी व अक्षय कुमार आदि 59 छात्र-छात्राओं का अन्तिम रूप से चयन किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ, सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ, संस्थान के निदेशक डॉ0 एसएन चौहान, पॉलीटैक्निक के प्रधानाचार्य आशीष कुमार, चीफ प्लेसमेंट कोर्डिनेटर आशीष चौहान, फिरोज अली, डॉ0 अंकुर कुमार, इं0 कनुप्रिया, पवन चौधरी,  ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनका उत्सावर्द्धन किया। उन्होंने बताया कि श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज में इस वर्ष अब तक ऑन कैम्पस 07 तथा ऑफ कैम्पस 13 कम्पनियों ने छात्र-छात्राओं का वृहद स्तर पर चयन किया है। कार्यक्रम का संचालन नितिशा त्यागी ने किया। कार्यक्रम में अमित कुमार, विकसित कुमार, विकुल त्यागी, विवेक कुमार एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post