अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों एवं लोप को संशोधन या दर्ज कराए जाने के संबंध में ग्राम स्तर पर 31 जनवरी तक होंगी बैठकें

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि जनपद सहारनपुर के सभी सम्मानित कृषकों को सूचित किया जाता है कि खतौनी में खातेदारों एवं सहखातेदारों के गाटों में अंशनिर्धारण में हुई त्रुटियों एवं लोप को संशोधन दर्ज कराने के संबंध में दिनांक 10 जनवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 15 जनवरी से 31 जनवरी तक जनपद के सभी ग्रामो में लेखपालों द्वारा बैठक निर्धारित कर अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों एवं लोप को संशोधन या दर्ज कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त किए जाएंगे। जिन कृषकों के गाटों के अंश निर्धारण में त्रुटि है वह सभी कृषक अपने क्षेत्रीय लेखपाल को प्रार्थना पत्र के साथ अंश से संबंधित दस्तावेज जैसे भूमि क्रय संबंधी बैनामा, वसीयत, न्यायालय का आदेश इत्यादि की प्रति उपलब्ध कराकर अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों एवं लोप का नियमानुसार संशोधन किया जा सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post